Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया जोरदार स्वागत

अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में सदर विधायक पलटू राम एवं तुलसीपुर विधायक  कैलाश नाथ शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एंव अभिनंदन किया।

                   जानकारी के अनुसार स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता ने प्रदीप सिंह के राजनीतिक जीवन पर चर्चा करते हुए कहां कि  एक कार्यकर्ता को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है हम कभी आपके कंधा से कंधा मिलाकर चलेगे। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता समान हैं कार्य करने के लिए जिम्मेदारियां दी जाती हैं जिन लोगों ने भी नामांकन किया था सभी इस पद के योग्य थे पार्टी ने सभी समीकरणों को दृष्टिगत रखते हुए फैसला लिया है इसका स्वागत करते हुए संगठन को गतिशील बनाने का आवाहन किया। सदर विधायक पलटू राम ने लोकतांत्रिक मूल्यों  पर आधारित भारतीय जनता पार्टी ने लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव संपन्न कराकर निर्णय लेने का स्वागत करता हूं नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सरल, सौम्य, निष्ठावान कार्यकर्ता एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी प्रदीप सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है पार्टी ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है आपके नेतृत्व में भी पार्टी ऊंचाइयों तक जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर प्रवास कार्यक्रम में पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता शेष नारायण मिश्र ने निर्वाचित अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए पार्टी के नीतियों सिद्धांतों पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ,जिला महामंत्री जगदंबा सोनकर, अजय सिंह पिंकू ,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस, वरुण सिंह मोनू ,अजय कृष्ण पांडे ,मंजू तिवारी, झूमा सिंह ,सविता सिंह, शिव कुमार द्विवेदी ,बृजेंद्र तिवारी ,पवन शुक्ला ,शैलेंद्र सिंह ,राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह रणविजय सिंह ,दिलीप गुप्ता, विश्राम सिंह, अपूर्व प्रताप सिंह, अटल तिवारी, कृष्ण गोपाल गुप्ताा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे