Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म :अश्वनी सोनी


प्रतापगढ़ | सबसे बड़ा धर्म जरूरतमंद की सेवा है। मदद के अच्छे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने से अच्छे कार्यों की जानकारियाँ लोगों को प्रोत्साहित करेंगी इससे अच्छाई को मजबूती मिलेगी और समाज में सकारात्मक वातावरण बनेगा। या बातें मां हर हर गंगे सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व युवा भाजपा नेता अश्वनी सोनी ने ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के दौरान जनपद के संग्रामपुर गोडे में जरूरतमंदों  गरीब ,असहाय बुजुर्गों एवं बच्चों को ठंड से बचने के लिए कंबल एंव जैकेट वितरण के दौरान आयोजित समारोह में कही |उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन-शैली में सेवा का संस्कार रचा-बसा है। यहाँ मानव सेवा ईश्वर की सेवा मानकर की जाती है।
इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि सेवा कार्य निश्चित धारणा के साथ नहीं हो सकता है। इसके लिये दृष्टि और संवेदनशील विचारधारा की जरूरत है। बंधु भाव के साथ जरूरतमंद की पीड़ा, वेदना और दुर्बलता को समझ सेवा कार्य किया जाना चाहिये। इस भावना के साथ किये गये कार्यों के परिणाम सदैव अच्छे होते हैं। इस मौके पर अभय प्रताप सिंह ,हिमांशु शुक्ला, दिनेश प्रताप सिंह, राजीव चौहान सहित आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे