Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पृथ्वीगंज व कोंहडौर बाजार बनेगी नवीन नगर पंचायत ,प्रस्ताव पर सूबे की सरकार ने लगाई मुहर


 रानीगंज व सदर विस क्षेत्र की जनता को मिली सौगात क्षेत्रवासियों में हर्ष
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जनपद के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के साथ ही एक आदर्श विधानसभा बनाने के लिए कृत संकल्पित भाजपा के क्षेत्रीय विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के प्रयास से जहां एक ओर पृथ्वीगंज बाजार को नवीन नगर पंचायत के रूप में विकसित किये जाने संबंधी प्रस्ताव पर सूबे की सरकार ने मुहर लगा दी है ,वही दूसरी ओर आदर्श नगर पंचायत रानीगंज के सीमा विस्तार पर भी उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्र के विधायक धीरज ओझा के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही पृथ्वीगंज जिले की ग्यारहवीं नगर पंचायत के रूप में जानी जाएगी। पृथ्वीगंज नगर पंचायत के अंतर्गत पूरे मोहन,  भगेसरा, औवार, पूरे हिरावन, नमक शायर, राजापुर, मकरी, हुमायूंपुर, भुइदहा, घाटमपुर, पूरनपुर पटखान, सिपाह महेरी, संसारीपुर, जमुआरी एवं बकुलाही गांव की लगभग 20 हजार से अधिक जन संख्या नगर विकास की विभिन्न योजनाओं से सीधे लाभान्वित होगी। आदर्श नगर पंचायत रानीगंज का सीमा विस्तार करते हुए कायस्थ पट्टी, संडीला, आशीपुर, बरहदा, निधिपट्टी, रूपीपुर व पूरेमहंथ को नगर पंचायत क्षेत्र में सम्मिलित  कर उनका सम्यक विकास हो सकेगा। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र को मिली दोनों बड़ी सौगातों पर हर्ष ब्यक्त करते हुए कहा कि अब रानीगंज विधानसभा को जिले की ही नही बल्कि प्रदेश की आदर्श विधानसभा बनने में देर नही है। पृथ्वीगंज को नवीन नगर पंचायत व आदर्श नगर पंचायत रानीगंज के सीमा विस्तार की स्वीकृति होने से इन क्षेत्रों का चहुमुखी विकास हो सकेगा |इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए कृत संकल्पित अद व भाजपा समर्थित युवा विधायक राजकुमार पाल का प्रयास धीरे-धीरे रंग रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर अनवरत प्रयास जारी है |विधायक राजकुमार पाल के अथक प्रयास से कोहंडौर बाजार को नवीन नगर पंचायत के रूप में विकसित किये जाने के प्रस्ताव पर सूबे की सरकार ने मुहर लगा दी है।इसकी जानकारी जब सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता व क्षेत्रवासियों को मिली तो लोग हर्षित हो उठे और विधायक के प्रयास की सराहना की | अद व भाजपा समर्थित विधायक प्रयासों के परिणाम स्वरूप कोहंडौर बाजार सदर विधानसभा की चौथी नगर पंचायत के रूप में जानी जाएगी। इतना ही नही नगर पालिका बेल्हा प्रतापगढ के सीमा विस्तार को भी शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है ,जिससे नगर पालिका बेला प्रतापगढ़ के आस-पास के गांवों को नगर पालिका की सीमा में सम्मिलित कर उनका सम्यक विस्तार हो सकेगा।  नवीन नगर पंचायत व नगर पालिका एंव नगर पंचायत के सीमा विस्तार की स्वीकृति प्रदान करने हेतु विधायक द्धय ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना पूर्व में नगर विकास मंत्री व नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन  का क्षेत्र के विकास में सकारात्मक सहयोग हेतु हृदय से आभार  व्यक्त किया है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे