Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूलर बार के प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे का मामला !

शिवेश शुक्ला 
  पुलिस की तानाशाही की हुई निंदा ,प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी
प्रतापगढ़ | जिला कचहरी प्रांगण में रूलर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह 'बाबा' की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक में रूलर बाऱ के प्रदेश अध्यक्ष मुक्तेश्वर नाथ उर्फ ओझा सहित अन्य लोगों पर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए फर्जी ढंग से मुकदमें की आलोचना की गई | इस दौरान पुलिस द्वारा जल्दबाजी में की गई तानाशाही रवैया के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित किया गया | बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पुलिस शीघ्र से शीघ्र रूलर बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा एडवोकेट सहित अन्य पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेगी तो एसोसिएशन पूरे प्रदेश भर में आंदोलन की राह पर होने को मजबूर होगा  और पुलिस की तानाशाही कार्यशैली का जमकर विरोध करेगी | बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष मनीष सिंह ,दिवाकर सिंह ,दिव्यंत सिंह ,विकास सिंह ,संगठन मंत्री वागीश मिश्रा ,अशोक सिंह ,महेश शुक्ला ,जितेंद्र सिंह, भोले ,राघवेंद्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, आसिफ सिद्दीकी ,विनोद गुप्ता, अमजद खान ,गुलजार हुसैन, उस्मान प्रशांत सिंह  बंटी ,उदित गिरी ,सुभाष सिंह आदि अधिवक्ता गण एवं पदाधिकारी शामिल हुए |बैठक का संचालन विकास सिंह ने किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे