Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, असलहों समेत एक गिरफ्तार


 3 निर्मित, 02 अर्धनिर्मित असलहों के साथ ही शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
ए. आर. उस्मानी / प्रमोद कुमार शुक्ल
गोण्डा। अवैध शस्त्र की तस्करी व उनके निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना कटरा बाजार पुलिस ने सुरागरसी- पतारसी कर असलहों के निर्माण व व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बंध में अहम जानकारियां हासिल कर गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त की है। 
 7 फरवरी की रात्रि प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज कुमार सिंह मय पुलिस बल के रात्रि गश्त के दौरान तलाश वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चहलवा में अवैध असलहा तस्करी व निर्माण में संलिप्त अली अहमद पुत्र बेचन भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने का कार्य अपने घर में कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा ग्राम चहलवा चौराहा मौजा नारायणपुर में दबिश देकर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसने काफी दिनों से अपने घर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री लगा रखी थी, जहांं पर अवैध असलहों का निर्माण कर उसकी तस्करी कर रहा था।
       उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मनोज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार के साथ ही उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सत्य नारायण सिंह, कांस्टेबल भूपेन्द्र कुमार राणा, कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल सूर्यभान, मणिकान्त उपाध्याय आदि शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे