Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कर्मयोगी कोरोना फाइटर्स का किया स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की महामारी में जहां पूरा देश से इस महामारी से जूझ रहा है । वहीं इस समय पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य कर्मी  कर्म योगी की भूमिका निभाकर  देवदूत बनकर खड़े हैं । ऐसे में  भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की टीम ने कर्म योगियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंट कर सैनेटाइजर दिया गया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमन बंसल व नगर मंत्री सम्प्रीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक  रामाश्रय राय व महिला थानाध्यक्ष ममता सिंह यादव का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर अंगवस्त्र भेंट कर सेनेटाइजर देकर अभिनन्दन किया। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अमन बंसल व नगर मंत्री सम्प्रीत सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से लोगो को सुरक्षित करने के लिए पुलिस कर्मी इस समय देव दूत बनकर दिन रात मेहनत कर रहे है। औऱ देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए इन कर्म योगियों का स्वागत अभिनंदन किया गया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, नगर मंत्री यश अग्रवाल, प्रांजल उपाध्याय, कार्यसमिति के सदस्य अक्षत शुक्ला, रोहित गुप्ता ने भी सभी पुलिस कर्मियों का पुष्प वर्षा के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सेनेटाइजर देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे