Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा महिला उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर मुख्यालय पर भाजपा महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र तहसीलदार को दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कोविड-19 महामारी में वित्तविहीन शिक्षकों के भविष्य के बारे में सोचा जाए। जिससे उनके परिवारों की स्थिति में सुधार हो सके।
    जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय तुलसीपुर के परिसर में भाजपा की महिला प्रकोष्ठ जिला महिला उपाध्यक्ष मुन्नु तिवारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र तहसीलदार कृष्ण  गोपाल त्रिपाठी को दिया है।
जिसमे कोविड19 महामारी के दौरान वित्त विहीन शिक्षक समाज को हो रही परेशानियों से अवगत किया है। पत्र में बताया गया है कि लगभग तीन लाख वित्तविहीन शिक्षकों को फरवरी के बाद वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उनसे जुड़े दस लाख परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं तथा परिवार के जीवन पर संकट है । वित्तविहीन शिक्षकों की दयनीय दशा को देखते हुए तीन लाख वित्तविहीन शिक्षकों से जुड़े दस लाख परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गई है। इस अवसर वित्त विहीन शिक्षक  राजकुमार श्रीवास्तव, सुधीर पाण्डेय, संजय कुमार तिवारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे