Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda:नाली पर अतिक्रमण होने से घरों में घुस रहा पानी



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा : ग्राम सभा की नाली पर अतिक्रमण होने से लगातार हो रही बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससें लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकों लेकर ग्रमीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
रुक रुक हो रही लगातार तेज बरसात से मसकनवा चांदनी चौक मार्ग पर बनी नाली पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससें खालेगांव में पानी भर गया। जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामेन्द्र यादव, राहुल मोदनवाल, अशोक यादव, विजय जयसवाल, छट्टीराम, सुरेश कुमार, सलीक प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, संतोष पाण्डेय, अजीत यादव, अमित यादव ने बताया कि मसकनवा- चाँदनी चौक मार्ग पर बने नाली पर कुछ लोगो अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया है। जो गांव के पानी निकासी का मुख्य नाली है। जो कि अवरूद्ध हो गया जिसके कारण सैकड़ों लोगो के घरों में पानी भर गया हैं। धान, गन्ने आदि की फसल भी जलमग्न हो गया है। जिससे फसल के नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है ।ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की । जिसका अभी तक कोई समाधान नही निकला है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगा राम यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान द्वारा मसकनवा चाँदनी चौक मार्ग पर लगभग सात सौ मीटर सरकारी नाली का निर्माण करवाया था। जिसमें बरसात का पानी बह रहा था। नाले को कुछ लोगों ने अवैध रूप से मिट्टी डाल कर बन्द कर दिया है। जिससे करण गांव के लगभग 50 से 70 घरों में पानी भर गया है। दो- चार घर गिरने के कगार पर है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी गोण्डा, राजकीय निर्माण निगम गोण्डा को इस समस्या की शिकायत डाक द्वारा किया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्याओ निराकरण नही हुआ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे