वासुदेव यादव अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन फैजाबाद अयोध्या के चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 1743 मतदाताओं ने अपने...
वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन फैजाबाद अयोध्या के चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 1743 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है । मतों की गिनती कल सुबह 8:00 बजे से होगी जिसके लिए तैयारियां पूरी हो गई है। बार एसोसिएशन फैजाबाद के चुनाव में कुल 9 पदों के लिए चुनाव हुआ जिसमें 12 पदाधिकारियों का चयन होना है ।
अध्यक्ष एक, उपाध्यक्ष एक, महामंत्री एक, संयुक्त मंत्री दो पद, कोषाअध्यक्ष एक पद, कार्यकारिणी सदस्य A-2पद, कार्यकारिणी सदस्य B-2 पद,
कार्यकारिणी सदस्य सी 2 पद के लिए चयन होना है। प्रत्याशियों के भविष्य मत पेटियों में बंद हो गए हैं। अब देखना है कि विजय का तिलक किसके सर लगता है।
जिला कचेहरी फैजाबाद जनपद अयोध्या मे अधिवक्ता संघ के मतदान मे १७४३ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग।
COMMENTS