Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA:भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा मनायी गयी सरदार भगत सिंह की 113 वी जयंती



मसकनवा( गोंडा)भारत के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 113 वी जयंती क्षेत्र के गड़रही गांव में भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) के तत्वाधान में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित डीवाईएफआई के पदाधिकारियों ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर इंकलाब जिंदाबाद, शहीद तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, के नारे लगाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल व संचालन जिला कमेटी सदस्य शहजाद अली ने किया। जयंती में उपस्थिति लोगों को सम्बोधित करते हुये संगठन के पूर्व जिला सचिव खगेन्द्र जनवादी ने कहा शहीदे आजम भगत सिंह एक बौधिक क्रांतिकारी थे। आज देश में जिस तरह किसानों और मजदूरों व आम आदमी का शोषण हो रहा है ऐसे आजाद भारत की कल्पना भगत सिंह ने नही की थी।शहीदे आजम भगत सिंह ने संपूर्ण आजादी की बात की थी। वो शोषण मुक्त समाज और किसानों मजदूरों के हितों के समर्थक थे। गिर्जेश वर्मा ने कहा की भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करके व उनके द्वारा बताए गए सिद्धांतों रास्तों पर चलकर की उनके सपनों के भारत का निर्माण किया जा सकता है।इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य सुनील गौड़, हरिराम वर्मा, कैलाश, सुभाष, रोहित, पंकज, संतोष, राजू, केशवराम, राहुल, रामसूरत, राम शंकर, राजमणि, अंकित, शिवांश सहित अन्य लोग जयंती में उपस्थिति रहकर शहीदे आजम को याद किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे