Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: सन्त तुलसीदास घाट पर मादक द्रव्य विक्रेता मुन्ना सिंह को पुलिस ने भेजा जेल



एक किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, गत दिनों से सरयू तट निकट बेच रहा था मार्दक पदार्थ

अयोध्या। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के द्वारा अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत सरयू घाट पर अवैध मार्दक पदार्थ बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। यह गत दिनों से सरयू तट निकट गांजा आदि बेंचा करता था, आज सटीक मुखबिरी पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। 


अयोध्या क्षेत्राधिकारी आरके राय के कुशल पर्यवेक्षण में व कार्यवाहक थाना प्रभारी अयोध्या रमेन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में स्थानीय क्षेत्र के रेलवे पुल निकट बंधा तिराहा के पास से अभियुक्त मृत्युन्जय उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र शिवनारायण निवासी कच्चाघाट नयाघाट थाना कोतवाली अयोध्या को एक किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 694/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस एक्ट पंजीकृत किया गया। इसमें नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित टीम का अहम रोल रहा। मार्दक द्रव्य विक्रेता के गिरफ्तारी से अयोध्या सरयू तट के लोग काफी हर्षित है व पुलिस के प्रति आभार जताया है।

 बरामद माल का विवरण

 रँगे हाथ 1 किलो अवैध गांजा बरामद।

अभि0 का विवरण

मृत्युन्जय उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र शिव नारायण निवासी कच्चाघाट नयाघाट थाना कोतवाली अयोध्या, जिला अयोध्या

गिरफ्तार करने वाली टीम

 नयाघाट चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्रा प्रभारी चौकी नयाघाट, अयोध्या।

का0 अब्दुल अहमद।

 नयाघाट चौकी क्षेत्र के युवा व लोकप्रिय चीता सिपाही पंड़ित अमन शुक्ला।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे