Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रविवार का दिन किस राशिवालों को दिलाएगा सफलता, जानें किन्हें होगा बड़ा लाभ? जानिए 4Oct• का राशिफल



      आज का पंचांग
         04/10/2020
तिथि द्वितीया - 07:29:56 तक
नक्षत्र अश्विनी - 11:52:39 तक
करण गर - 07:29:56 तक, वणिज - 20:47:13 तक
पक्ष कृष्ण
मास आश्विन "अधिक"
योग हर्षण - 23:04:50 तक
वार रविवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:15:52
सूर्यास्त 18:03:04
चन्द्र राशि मेष
चन्द्रोदय 19:38:59
चन्द्रास्त 08:07:59
ऋतु शरद
संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:47:12
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 16:28:46 से 17:15:55 तक
कुलिक 16:28:46 से 17:15:55 तक
कंटक 10:11:36 से 10:58:44 तक
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:45:53 से 12:33:02 तक
यमघण्ट 13:20:11 से 14:07:19 तक
यमगण्ड 12:09:27 से 13:37:51 तक
गुलिक काल 15:06:15 से 16:34:39 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:35:53 से 12:23:02 तक

दिशा शूल            पश्चिम

ताराबल             अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल              मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ।
आज  रविवार  का दिन है। रवि यानि सूर्य... ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा का कारक माना गया है। आपके मान सम्मान से लेकर अपमान तक के लिए सूर्य को कारण माना जाता है। इनका रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं सूर्यदेव ही है।

पं. आत्माराम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..

आज का राशिफल 
मेष राशि :
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। ध्यान रहे समय का सदुपयोग करते हुए विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। ।
वृषभ राशि :
शुभ कार्यों में मन लगेगा। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। लेकिन, समय अनुकूल नहीं है, अत: निवेश से बचें।
मिथुन राशि :
समय का सदुपयोग करते हुए दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। लेकिन, झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
कर्क राशि :
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। लेकिन, अपनों की बातों से मन दुखी भी होगा।
सिंह राशि :
दिन की शुरुआत व्यस्तता से होगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।
कन्या राशि :
आध्यात्मिक तरक्की की संभावना के साथ ही धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग व सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
तुला राशि :
कारोबार में विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
वृश्चिक राशि :
काम काफी हैं अत: आप अच्छे से कार्यनीति तय करें,इससे पहले काम आरम्भ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहे। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
धनु राशि :
स्वास्थ का ध्यान रखते हुए अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ो का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
 मकर राशि :
लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय भी होगा। लेकिन, शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।
कुम्भ राशि :
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। नया मकान दुकान खरीदने के योग के बीच धन लाभ होता रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
मीन राशि :
समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे