Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:सरदार भल्लभ पटेल की जयंती पर जय हिंद परिषद द्वारा एकता खिचड़ी सहभोज आयोजित



 वासुदेव यादव
अयोध्या। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती अवसर पर जय हिंद परिषद का एकता खिचड़ी सहभोज शनिवार को अपराह्न धर्म कांटा निकट अयोध्या में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि से किया। 
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सिंह ने श्री पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छोटे छोटे राज्यो व रियासतों को जोड़कर नवभारत का निर्माण किया। आज हम सबको उनसे प्रेरणा लेने का दिन है। उनके मिशन को साकार करने का दिन है। हम सब हिन्दुओ को एकजुट होकर भारत देश को और महान व शक्तिशाली बनाना है। इसके लिए हमको ऊंच नीच जाती पाति को दूर रखकर संगठित होकर भारत को विकसित बनाना होगा। विदेशी शक्तिओ को रोकना होगा, पाक व चीन को सबक सिखाना होगा। हमको सब मतभेद मिटाना होगा। भगवान श्री राम ने सबको गले लगाया था। शबरी के जूठे बेर तक खाये थे।  उन्होंने कहा कि हम सब गांव गांव जाकर अनेकता में एकता की अलख जगायेंगे। 
 श्री सिंह ने कहा कि आज यहां पर हम सब दलित श्रवण सोनकर के घर व उनके हाथ से बना खिचड़ी सहभोज किये। यह हम सबका परमसौभाग्य है कि भगवान श्री राम की नगरी में हम सब सभी वर्गों के लोग एक साथ सहभोज किये। कार्यक्रम के अंत मे उन्होंने आयोजको के प्रति आभार जताया। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख अयोध्या प्रदीप यादव ने कहा कि सभी हिन्दू भाइयो को एकजुट होना होगा क्योंकि विदेशी शक्तियां हमारे समाज को तोड़ने का काम कर रही है। जबकि संचालनकर्ता अयोध्या महानगर प्रमुख अयोध्या दुर्गेश पांडेय ने कहा कि जय हिंद परिषद हिन्दू समाज को एकजुट करने हेतु जुटी है। हम सबको एक साथ संगठित होकर चलना होगा। जिला प्रभारी अयोध्या डॉ. आनन्द सिंह ने कहा कि आज का दिन अनेकता में एकता का दिन है। इससे पूर्व अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। अंत मे दलित श्रवण सोनकर के घर पर उनके हाथ से बना खिचड़ी सभी ने एक साथ जमीन पर बैठकर ग्रहण किये।
 इस दौरान राजेश द्विवेदी, शैलेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय यादव, सत्य नारायण दूबे, महेश पाण्डेय, मंगल सिंह, दिलीप कोरी, मदन कन्नौजिया, हरिशंकर लाल, बृजेश, मंजू पटेल, पप्पू मौर्य, अनुपम मिश्र, अंकेश सिंह व आनन्द तिवारी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे