Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जाने किस राशि पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा और कौन होगा कंगाल....?


      

   आज का पंचांग

13 नवम्बर 2020

तिथि त्रयोदशी - 18:01:28 तक

नक्षत्र चित्रा - 23:06:31 तक

करण गर - 07:48:49 तक, वणिज - 18:01:28 तक

ऋतु शरद

मास कार्तिक

पक्ष कृष्ण

योग प्रीति - 11:42:29 तक

वार शुक्रवार


🌅सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:42:30

सूर्यास्त 17:28:10


🌔चन्द्र राशि कन्या - 12:32:28 तक

चन्द्रोदय 29:22:59

चन्द्रास्त 16:18:00


🪐संवत्सर प्रमादी

शक सम्वत 1942  

विक्रम सम्वत 2077

काली सम्वत 5122

दिन काल 10:45:39


🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 08:51:38 से 09:34:41 तक, 12:26:51 से 13:09:54 तक

कुलिक 08:51:38 से 09:34:41 तक

कंटक 13:09:54 से 13:52:57 तक

राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक

कालवेला / अर्द्धयाम 14:35:59 से 15:19:02 तक

यमघण्ट 16:02:04 से 16:45:07 तक

यमगण्ड 14:46:45 से 16:07:27 तक

गुलिक काल 08:03:13 से 09:23:55 तक


🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:43:49 से 12:26:51 तक


☀️दिशा शूल पश्चिम


💥ताराबल 

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।


🌙चन्द्रबल

 मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु माना जाता है। कुंडली में शुक्र को भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी जी हैं। वहीं इस दिन मां संतोषी व देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।


पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र.....🖊️


       📜आज का राशिफल 📜


1. मेष राशि -

कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।


2. वृषभ राशि -

कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।


3. मिथुन राशि -

कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।


4. कर्क राशि -

आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।


5. सिंह राशि -

किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।


6. कन्या राशि -

साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।


7. तुला राशि -

तकनीकी खराबी के कारण आप की कार्य लंबित होगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।


8. वृश्चिक राशि -

प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा।नौकरी में बदलाव की संभावना। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेगे।


9. धनु राशि -

परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे थे, वह गलत सिद्ध होगा।


10. मक़र राशि -

शुभ समाचार मिलेंगे। कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका कोई अपना आप को धोखा दे सकता है।


11. कुम्भ राशि -

तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें, समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।


12. मीन राशि -

लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे