Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शुक्रवार को कन्या राशि सहित इन राशियों के जातक रहें संभलकर, जानें 6 नवम्बर को क्या कहता है आपका राशिफल ।



   आज का पंचांग
      06 नवम्बर 2020
तिथि पंचमी - 06:38:56 तक
नक्षत्र आर्द्रा - 06:45:08 तक
करण तैतिल - 06:38:56 तक, गर - 19:07:03 तक
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण
योग सिद्ध - 06:50:25 तक, साघ्य - 30:19:41 तक
वार शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:37:06
सूर्यास्त 17:32:07

🌙चन्द्र राशि मिथुन - 25:48:41 तक
चन्द्रोदय 21:56:00
चन्द्रास्त 11:28:00

शक सम्वत 1942  
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:55:00

🌚अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 08:48:07 से 09:31:47 तक, 12:26:27 से 13:10:07 तक
कुलिक 08:48:07 से 09:31:47 तक
कंटक 13:10:07 से 13:53:47 तक
राहु काल 10:30:00 से 12:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 14:37:27 से 15:21:07 तक
यमघण्ट 16:04:47 से 16:48:27 तक
यमगण्ड 14:48:22 से 16:10:15 तक
गुलिक काल 07:58:59 से 09:20:52 तक

🥎शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:42:47 से 12:26:27 तक

☀️दिशा शूल पश्चिम

💥ताराबल
 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

🌙चन्द्रबल
 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर।

आज शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र को असुरों या दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु भी माना गया है। वहीं कुंडली में इन्हें भाग्य का कारक माना गया है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी माता लक्ष्मी हैं।
पं•आत्माराम पाण्डेय
पं•आत्माराम पाण्डेय

पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र...

  आज का राशिफल 
1. मेष राशि -
व्यापार अच्छा चलेगा। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे, लेकिन आज बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी।

2. वृषभ राशि -
व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

3. मिथुन राशि -
सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें और झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

4. कर्क राशि -
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, उचित होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं अन्यथ घर में क्लेश बढेंगे।पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

5. सिंह राशि -
परिजनों से सहयोग के साथ ही आज मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

6. कन्या राशि -
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। जिसके चलते आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल होने में संदेह के बीच फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

7. तुला राशि -
संतान के कार्यो से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़े।

8. वृश्चिक राशि -
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान के बीच अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

9. धनु राशि -
विवाह योग्य जातको को लिए समय अनुकूल है। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। संतान की चिंता रहेगी।

10. मकर राशि -
दिन की शुरुआत खुशनुमा रहेगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। संतान सुख सम्भव।

11. कुम्भ राशि -
आज नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। समय अनुकलता का आभास होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग के बीच व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

12. मीन राशि -
दूसरों की भावनाओं का आदर करें। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक मदद मिलने की संभावना के बीच वाहन सुख मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय सहयोगी साबित होगा, लेकिन आप अपनी ज़िद में नुक़सान कर लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे