Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...राष्ट्रीय वेबीनार गोष्ठी आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी

जनपद बलरामपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति योजना से सम्बन्धित महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरण चुनौतियाँ और अवसर विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन इन्दिरागांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ के तत्ववधान में आज किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए इगनु की क्षेत्रीय निदेशक डाक्टर मनोरमा सिंह ने प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति योजना का ज़िक्र करते हुए कहा कि योजना को व्यापक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत उन सांस्कृतिक मूल्यों का देश रहा है जहाँ महिलाओं को सदा सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि अगर महिला स्वावलम्बी और शिक्षित होगी तभी राष्ट्र सशक्त होगा।उन्होंने इस अवसर पर मौजूद विभिन्न अतिथियों तथा मिशन शक्ति से जुड़े विभिन्न अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डाक्टर मनोरमा सिंह ने महिला सुरक्षा पर किये गये सरकारी उपायों की सराहना की।

जानकारी के अनुसार संगोष्ठी के औचित्य और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये इगनु के सहायक क्षेत्रीय निदेशक तथा समन्वयक डाक्टर कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि किसी सभ्य और सशक्त राष्ट्र में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है।आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के माध्यम से इग्नु ने सरकार की मिशन शक्ति योजना में अपना योगदान दिया है और आगे भी इग्नु सक्रिय भूमिका निभायेगा। गोष्ठी का विशेष आकर्षण उत्तर प्रदेश कराटे संघ के सचिव जसपाल सिंह द्वारा कराटे का प्रदर्शन रहा ।उन्होंने कराटे की विभिन्न और नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करके बड़ी संख्या में जुड़ी छात्राओं को प्रशिक्षित किया तथा कहा कि सुरक्षा के उपायों को सीखना भी स्वावलंबन की दिशा में एक कदम है।श्री जसपाल ने सुरक्षा से जुड़े अनेक मुद्दों की चर्चा की। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर महिला सुरक्षा उनके आर्थिक सशक्तिकरण तथा उनको आत्म निर्भर बनाने के लिये लोगों ने अपना अभिमत प्रस्तुत की। गोष्ठी कालेज आफ नर्सिंग कानपुर के संयुक्त तत्ववधान में आयोजित की गई। नर्सिंग कालेज के प्राचार्य राम कुमार सिंह ने नारी सुरक्षा और नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुये कहा कि मुख्यमंत्री और शासन इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहे हैं।विशेष वक्ता के रूप में मौजूद वन्य जीव बोर्ड के सदस्य डाक्टर अनूप कुमार सिंह ने कहा कि जब हम अच्छे नागरिक बनेंगे तो मूल्यों का क्षरण नहीं होगा और नारी के सम्मान का भाव स्वतः ही उत्पन्न होगी।उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति नारी सम्मान की दिशा में बड़ा कदम सिद्ध होगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि तथा दीन दयाल शोध संस्थान के आयोजक सचिव अभय महाजन ने कहा की एकात्मकता की बात सम्पूर्ण समाज को समाहित करती है।उन्होंने कहा की आत्मा के विकास की बात पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने अपने एकात्म मानववाद के दर्शन में की है।श्री महाजन ने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति अत्यंत मज़बूत थी लेकिन विदेशी आक्रांताओं ने उसका बहुत नुक़सान किया।उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का विषय सिर्फ़ पोलिस सरकार या राज्य का नहीं बल्कि उनके सम्मान का भाव हमारे संस्कारों में होता है। वास्तव में समग्रतापूर्वक विचार क़रने की जरूरत है।उन्होंने कहा की लव जिहाद को लेकर कड़े क़ानून बनाये गये हैं। गोष्ठी में विशेष तौर पर मौजूद फ़तेहपुर के विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है।सरकार की नज़र में उनका सम्मान सबसे ऊपर होगा।विधायक ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के कारण हमारे समाज के मूल्यों में पतन आया है।हमारी समस्याओं का हल हमारी संस्कृति में है। संगोष्ठी में वरिष्ठ आइ पी एस अधिकारी तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी रूचिता चौधरी ने कहा कि महिलाओं के लिये पुलिस और प्रशासन कोई कसर नहीं रखेगा।थानों में महिला डेस्क की स्थापना की गई है कोई भी महिला किसी भी समय पुलिस की मदद ले सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अर्चना सिंह ने भी महिला अधिकरों से जुड़े प्रावधानों की चर्चा की तथा कहा कि पुलिस कर्मी महिला सम्मान के लिये तैनात हैं उन्हें भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य वक्ता बी एस एस टी एम के अध्यक्ष श्री आनन्द शंकर सिंह ने कहा कि अभी भी हमारे समाज में महिलाओं को दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है जबकि रुस आदि में ऐसा नही है।उन्होंने कहा क़ि महिलाओं को शिक्षा और रोज़गार में महिलाओं को बराबर का हक़ देना होगा। संगोष्ठी को पी एच डी चेंबर से जुड़े श्री अतुल श्रीवास्तव तथा रीड इंडिया की प्रमुख गीता मेहरोत्रा ने भी सम्बोधित किया। दीन दयाल शोध संस्थान से ही जुड़े राम किशन तिवारी ने मुख्य अतिथि का विस्तार से परिचय दिया। राम कृपाल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संस्कार भारती से जुड़े इगनु के सहायक समन्वयक डाक्टर भास्कर शर्मा ने महिला शक्तिकरण पर अपनी चर्चित और बीबीसी लंदन द्वारा सराही गई कविता का वाचन किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे