Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda:काला कृषि कानून वापस ले केंद्र सरकार : प्रतिभा सिंह



किसानों के हित में सपा का धरना प्रदर्शन, हजारों की संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। किसान आंदोलन के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। 
    मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के भोरहा गांव से यात्रा निकाली गयी। इस किसान यात्रा का नेतृत्व सपा नेत्री प्रतिभा सिंह ने किया। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना की और कृषि कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग समेत 11 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। 
    इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी नेत्री प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज हम सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे तहसील तक पहुंच कर ज्ञापन देना था, लेकिन सुबह से ही हमारे घर पर पुलिस ने हमको नजरबंद कर दिया और गांव में ही ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार को बताना चाहती हूं कि यह लड़ाई किसानों के हित में है। यह तब तक नहीं रुकेगी, जब तक काले कानूनों को वापस नहीं लिया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे