Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमला को भाजपा अध्यक्ष ने बताया कायराना हरकत



घटना की निन्दा करते हुए उठाई जांच की मांग

शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने  कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला अत्यंत कायराना हरकत है। इसकी जितने भी कड़े शब्दों में निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि विरोध के स्वर सुनना ही लोकतंत्र है, लेकिन बंगाल की सरकार हर हाल में विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में ऐसी घटना के लिए कोई स्थान नहीं है। इसका बंगाल की जनता बखूबी जवाब देगी। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्री मिश्र ने  कहा की लोकतंत्र में विरोध जायज है,लेकिन सुनियोजित साजिश के तहत जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया, उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल में पहले भी टीएमसी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं और राष्ट्रवादी व्यक्तियों पर हमले किए गए और बड़ी संख्या में उनकी हत्याएं की जा रही हैं। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। ममता बनर्जी के इशारों पर पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा और आरएसएस कार्यकर्त्‍ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र नाथ शुक्ल  ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार को देखकर ममता बनर्जी बौखला गई हैं। इसीलिए इस तरह की घटनाओं को टीएमसी सरकार अंजाम दे रही है। वहीं दूसरी ओर सदर विधायक राजकुमार पाल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह घटना वर्तमान राजनीतिक दलों का रवैया उनके दोहरे चरित्र को प्रदर्शित करता है। जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए वह कम है उन्होंने घटना की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे