Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़: जनता दरबार लगाकर एमएलसी ने सुनी समस्याएं

 


व्यवसायी विनय सिंह व भाजपा नेता अशोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों ने ली जदलो की सदस्यता

एस के शुक्ला 

प्रतापगढ़। नगर स्थित जन सम्पर्क कार्यालय प्रताप सदन पर कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी एमएलसी व पूर्व सांसद प्रतापगढ़ जनता दरबार लगाकर जन-समस्या सुना और जल्द निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान एमएलसी ने पार्टी के पदाधिकारियों व समर्थकों से मिल कुशल-क्षेम जाना।इसी क्रम में वरिष्ठ व्यवसायी विनय सिंह व भाजपा नेता अशोक श्रीवास्तव ने सैकड़ों लोगों के साथ राजा भइया  व पार्टी में आस्था रखते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान,मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा एडवोकेट,जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा, हरशेन्द्र सिंह छोटे राजा, विनय सिंह पूर्व प्रमुख, विवेक त्रिपाठी पूर्व प्रमुख, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष वंदना उपाध्याय, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी, जिला सचिव संतोष द्विवेदी जिवेंद्र पाल प्रवीण सिंह महासचिव छात्र प्रकोष्ठ, हरीश तिवारी सहित  तमाम सदस्य जिला पंचायत, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ,व पार्टी के सभी पदाधिकारी व क्षेत्रीय जन-मानस उपस्थित रहे।इसके पश्चात जनसत्ता दल की समर्थक व सक्रिय कार्यकर्ता सुचिता तिवारी के पिता तुल्य ससुर के निधन की सूचना पर उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे