Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर LBS कॉलेज में आयोजित की गई शोकसभा



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
    विदित हो कि बीते दिनों श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का 17 दिसंबर को आकस्मिक निधन हो गया था, जिनके निधन से शोकाकुल महाविद्यालय परिवार द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. नितिन बंसल ने अपने संदेश में श्री सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह ने स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष के रूप में, पूर्व सांसद के रूप में, एक समर्थ राजनेता के रूप में और एक अभिभावक के रूप में उनकी विभिन्न भूमिकाएं हमें प्रेरणा देती रहेंगी। उनके  जाने पर मेरी निजी क्षति हुई है।प्रबंध समिति के सदस्य रविचंद्र त्रिपाठी ने उनके राजनीतिक एवं व्यापारिक जीवन पर प्रकाश डाला। विजय कृष्ण पांडे ने कहा कि महाविद्यालय ने एक अभिभावक एवं मार्गदर्शक खो दिया है। उस स्थान को कोई भर नहीं पाएगा। सूर्य नारायण तिवारी ने उनके राजनीतिक संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए अपने परिवारिक संबंधों के बारे में भी विस्तार से बताया। 
    इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. डीके गुप्ता, स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के सुपुत्र वैभव सिंह, विद्याभूषण दिवेदी आदि ने भी संबोधित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विकास कार्यों में जिस तरह सत्यदेव सिंह का सक्रिय सहयोग एवं समर्थन मिला है, महाविद्यालय उसका जीवंत प्रमाण है। इसके अतिरिक्त अपने संसदीय क्षेत्र के लिए और अपने देश व समाज के लिए उन्हें गहरा प्रेम था।
महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री सिंह एक वट वृक्ष की भांति थे। उनका सृजनशील मन और उच्च बौद्धिकता सतत सक्रिय रहती थी। वे अपने कृतकार्यों से लगातार याद किए जाते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य विष्णु मोदी, पंकज अग्रवाल, संजू छाबड़ा, डॉक्टर आलोक अग्रवाल, अशोक बंसल, महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्य नियंता ओंकार पाठक, डॉ. केएन पांडे, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर बी पी सिंह, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. श्याम बहादुर सिंह, डॉ. गोरे लाल प्रजापति, डॉ. राव, डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे