Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:फ़िल्म एक्टर व निर्देशक मोहित राज बने ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता

ज्ञान प्रकाश / रजनीश 

करनैलगंज(गोंडा)। फ़िल्म एक्टर व निर्देशक मोहित राज को ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा गोंडा के फिल्म अभिनेता व निर्देशक मोहित राज को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया।


इस अवसर पर मोहित राज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा नवनियुक्त प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामय: की भावना से वे संगठन के विचार धाराओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्य करते रहेंगे। सोशल मीडिया पर फेमस अपनी अलग पहचान बनाने वाले मोहित राज वर्तमान समय में भारतीय फ़िल्म जगत में अभिनेता, निर्देशक के पद पर कार्यरत हैं। देश में राष्ट्रवाद के मुद्दों पर खुलकर अपना विचार भी रखते हैं। इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री में सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर निरन्तर आवाज उठाने में काफी चर्चा में रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे