Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda news: करनैलगंज में निकाली गई गुरुग्रन्थ साहिब की शोभायात्रा



ज्ञान प्रकाश/रजनीश कुमार
करनैलगंज(गोंडा)। नगर में रविवार को स्थानीय गुरुद्वारे से श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर श्री गुरुग्रन्थ साहिब की एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूरे नगर में भ्रमण कराया गया।
इस मौके पर गुरुद्वारे में विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कोरोना काल के बाद एक वर्ष में पहली बार निकली शोभायात्रा को देखने के लिए नगर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रविवार को श्री गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाशोत्सव पर पूरा नगर गुरुवाणी के गुरुशब्दों से गुन्जायमान हो गया। शोभायात्रा दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से निकली। उससे पूर्व गुरुद्वारे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें जिले व क्षेत्र के सैकडों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन अटूट लंगर चलता रहा जो देर रात तक चला। उसके बाद निकली शोभायात्रा में सभी धर्मों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा से निकली शोभायात्रा नगर परिषद होते हुए गाडीबाजार, नई बाजार, बस स्टैण्ड, मौर्य नगर चौराहा, कसगरान, बालूगंज, चौक घंटाघर होते हुए देर शाम को पुनः गुरुद्वारा पहुंची। शोभायात्रा के साथ तमाम जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। देर शाम आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा की समाप्ति की गई। शोभायात्रा में पंजाबी बाजा, गतका पार्टी, ब्रास बैण्ड पार्टी, पाइप बैण्ड की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। साथ ही महिलाओं द्वारा गुरुवाणी कर गान एंव बच्चों द्वारा गुरु के आदर्शों का बखान किया जा रहा था। शोभायात्रा में नन्हे मुन्ने बच्चों की एक अलग टोली गुरु के गुणगान में लगाई गई थी। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। तथा नगर की धार्मिक समितियों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी रखा गया। शोभायात्रा में गोंडा, बाराबंकी, बलरामपुर, लखनऊ, फैजाबाद के तमाम श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, सरदार पृथीपाल सिंह, प्रधान गोंडा हरजीत सिंह छाबडा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सरदार राजेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह जानी, गुरुद्वारा प्रधान हरजीत सिंह, डा. पुनीत सिंह, मनोहर छाबडा, सोनू छाबडा, रविन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रमन दीप सिंह, ओंकार सिंह अमन सिंह, सोनू सिंह, अनमोल सिंह, अमर दीप सिंह, सहित भारी संख्या में तमाम लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। कोतवाल संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रणजीत यादव, एसआई कौशल भार्गव, एसआई अजय कुमार सिंह, अबरार खान, विकास, संदीप यादव, प्रियंका सिंह सहित भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी लगे थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे