Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:हर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है भाजपा: ऋषिकेश

 वासुदेव यादव

अयोध्या।  स्वामी विवेकानंद के जयंती अवसर पर मंगलवार को राम कथा पार्क अयोध्या में नगर निगम की ओर से मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व सांसद लल्लू सिंह ने संयुक्त रूप से अयोध्या के 15 वार्ड के हर वार्ड में 50 - 50 जरूरतमंदों में निशुल्क कंबल का वितरण किया।

  इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि ठंड से बचाव हेतु अयोध्या नगर निगम व ग्रामीण अंचल में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण कराया जा रहा है। भाजपा सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद को कंबल मिले। साथ ही सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नियत समय से पात्रों को मिले। जबकि मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि हर जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। इसी क्रम में राम की नगरी अयोध्या में आज 15 वार्डों में हर वार्ड के पचास - पचास पात्र लोगों को नगर निगम की ओर से कंबल प्रदान किया गया। श्री उपाध्याय ने कहा कि सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। केंद्र की मोदी और यूपी की योगी के सरकार में हर वर्ग खुशी महसूस कर रहा है। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या के सभी वार्डों में कंबल का वितरण होगा। कोई भी जरूरतमंद छुटने नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 6000 ऊनि कम्बलों का वितरण नगर निगम क्षेत्र में होगा।

   इस दौरान पार्षद पुजारी रमेश दास महराज ने मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व सांसद लल्लू सिंह के प्रति आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इससे पूर्व स्टाफ द्वारा मेयर ऋषिकेश उपाध्याय व सांसद लल्लू सिंह को फूल का बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया। 

  इस कार्यक्रम में अयोध्या के 15 वार्ड के  सब पार्षद उपस्थित रहे। जिममें मुख्य रूप से युवा पार्षद आलोक सिंह, युवा पार्षद अनुज दास महराज, पार्षद अभय श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, पार्षद महेंद्र शुक्ला, पार्षद खजांची सोनकर, पार्षद घनश्याम दास पहलवान, पार्षद नंदलाल गुप्ता, पार्षद बिंदु सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह एवं मेयर के जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे