Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

N•S•S•के संयुक्त तत्वाधान में एक शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन



रजनीश कुमार/ भानु प्रकाश मिश्रा
करनैलगंज(गोंडा)। सरयु डिग्री कॉलेज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में एक शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित करके किया। इस गोष्ठी में सरयू डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने काव्य पाठ किया और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए कविता के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। छात्र छात्राओं ने एक काव्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। जिसमें कॉलेज की बीए, बीएससी एवं बीएड की छात्राओं व छात्रों में भाग लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जाए तो युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य के जीवन निर्धारण का एक सुगम संदेश मिलता है। कार्यक्रम में मां सरस्वती वंदना स्वागत गीत ज्योति तिवारी, माधुरी मौर्या एवं साक्षी सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कालेज के प्राध्यापक डॉ राजमणि मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टर ओपी सिंह, एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी विजय यादव, ममता मिश्रा, पवन मिश्रा, डॉक्टर संजय सिंह, अंतिमा सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडेय, प्रेम तिवारी, जगन्नाथ तिवारी, मार्शल स्टालिन, जावेद अहमद, स्वामीनाथ चौधरी, डॉ दीपक श्रीवास्तव, विजय सिंह, राहुल श्रीवास्तव आदि ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इनके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं में वंदना जायसवाल, रश्मि जायसवाल, महेंद्र वर्मा, गरिमा सिंह, शिफा, निहकत बानो, निधि शुक्ला, पूजा, गोल्डी, मोहम्मद सलाम, वसीम हुसैनी, एकता दीक्षित, मोहम्मद सुफियान, ओम प्रकाश मिश्रा आदि ने भाषण एवं काव्य के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम के मौके पर कालेज के सभी छात्र-छात्राएं अध्यापक उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे