एस•के• शुक्ला प्रतापगढ़। वर्तमान केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरोध में व जनसंपर्क के उद्देश्य से प्रगतिशील स...
एस•के• शुक्ला
प्रतापगढ़। वर्तमान केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के विरोध में व जनसंपर्क के उद्देश्य से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के गांव- गांव,पाव-पाव शुरु की गई पदयात्रा अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में सदर क्षेत्र के गांव हरिवंशपुर,उपाध्याय पुर ,गोपालपुर सहित आधा दर्जन ग्राम सभाओं में भ्रमण कर पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए प्रसपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने प्रदेश व केंद्र की सरकार पर निशाना साधा। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामीणों में घर-घर जनसंपर्क करते हुए पंपलेट का वितरण करते हुए ग्रामीणों को पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों से अवगत कराया।इस दौरान शिव मूर्ति तिवारी,त्रिवेणी प्रसाद तिवारी, अशोक कुमार मिश्रा, लालता प्रसाद तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, लाल जी पाण्डेय, कश्मीर यादव पंकज सिंह, उधव पाण्डेय,कालू दूबे सहित आदि लोग मौजूद रहें।
COMMENTS