Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी: पवन पाण्डेय

 

वासुदेव यादव

 अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या महानगर कमेटी द्वारा मंगलवार को शाम स्वर्गद्वार वार्ड में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अयोध्या के विकाश पुरुष पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय  ने वार्ड के सम्मानित नागरिकों से संवाद कर समाजवादी सरकार के कार्यो तथा पार्टी के नीतियों-सिद्धांतों से अवगत कराया। जिस पर उपस्थित जनमानस ने आनेवाले 2022 में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इसका संयोजन पार्षद महेंद्र शुक्ला ने किया। उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने कहा कि सपा की ओर जनता आश लगाए है। 2022 में सपा की सरकार बनने जा रही है। अतः अभी से कार्यकर्ता कमर कस ले गर बूथ पर मजबूती से पकड़ बनाये रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। इससे पूर्व सभी आगन्तुको का आयोजक पार्षद महेंद्र शुक्ला ने माला पहनाकर सभी का स्वागत सत्कार व सबके प्रति आभार ज्ञापित किया। 

  इस अवसर पर मनोज जायसवाल , हाजी असद साहब, श्रीचंद यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव, बृजेश सिंह, मो सुहैल, शक्ति जायसवाल, प्रवीण सिंह, इमरान भाई, सोएब भाई, बद्री त्रिपाठी जी, मस्तराम यादव जी, राकेश पाण्डेय, विदुर जी ,पंडित श्री विजय मिश्र,आचार्य राम कुमार शास्त्री, बाबू राम मिश्र, कामेश्वर तिवारी, प्रद्युमन मिश्र, उमेश चन्द्र पाण्डेय, लक्ष्मी मंगल शुक्ल सहित तमाम सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे