Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:मौनी अमावस्या पर लाखों भक्तों ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

वासुदेव यादव

अयोध्या।धार्मिक नगरी अयोध्या में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर 4 से 5 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी पतित पावनी सरयू में लगाई। इस दौरान प्रातः काल से ही सरयू घाट पर पंडा पुरोहित को दान पूर्ण कर भक्तों ने मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किया। इस दौरान अयोध्या में लाखों की संख्या में भीड़ आईं। जिससे मेला जैसा नजारा रहा। पूरी अयोध्या में यातायात व्यवस्था प्रतिबंधित रहा वाहनों को अयोध्या के बाहर रुकवा दिया गया था। अयोध्या जनपद के प्रशासन द्वारा मौनी अमावस्या पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह से लेकर देर शाम तक अयोध्या मेला का मॉनिटरिंग का भ्रमण करते रहे इस दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी रामलला कनक भवन और नागेश्वरनाथ पर भीड़ की काफी तादाद दिखी।

  

 मेला में रही लाखो की भीड़: अशोक सिंह

  कोतवाल अशोक सिंह ने बताया कि मेला में ड्रोन कैमरा द्वारा निगाहे रखी गई। मेले में आठ थाना प्रभारी लगाए गए थे। मेला सकुशल संपन्न हुआ है। इसके लिए हम सभी अधिकारी कर्मचारी स्थानीय जनता के प्रति आभार ज्ञापित करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि मेले में एक अनुमान  के मुताबिक लगभग 4 से 5 लाख की भीड़ रही होगी। 


 यातायात प्रतिबन्ध से यात्री हुए परेशान

राम नगरी में यातायात प्रतिबंधित होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बता दें कि वाहनों को बाईपास पर ही रुकवा दिया गया था। जिसके कारण यात्रियों को अपना सामान सिर पर रखकर अपने गंतव्य तक आना जाना पड़ा तथा जगह-जगह बैरिकेडिंग व टोका टोकी से भी यात्रीगण काफी परेशान दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे