Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

GONDA : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से झूलती हुई मिली युवक की लाश:




ओ• पी• भारती
वजीरगंज : संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सगे संबंधियों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मचारी पुरवा निवासी मनोज कुमार उर्फ रिंकू दुबे (32) पुत्र आदित्य दुबे नित्य की भांति भोजन के उपरांत रविवार की रात गांव से बाहर खेत की रखवाली करने गया था। प्रातः वहीं स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से झूलती उसकी लाश मिली। बताते हैं रविवार की शाम वह पड़ोस के किसी गांव में निमंत्रण भोज में गया था। वापस लौटने के बाद वह घर से खेत में रोज की तरह सोने चला गया था। मृतक रिंकू की शादी लगभग नौ वर्ष पूर्व हुई थी तथा उसकी एक 7 वर्षीय पुत्री अंशिका है।जिसके सर से पिता का साया उठ चुका है।प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता आदित्य दुबे की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे