रजनीश / ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। राम मंदिर निर्माण के लिए अब नगर व ग्रामीण क्षेत्र में समर्पण राशि के लिए घर घर जाने का अभियान शुरू ह...
रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। राम मंदिर निर्माण के लिए अब नगर व ग्रामीण क्षेत्र में समर्पण राशि के लिए घर घर जाने का अभियान शुरू हुआ है। राम काज किन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण महा अभियान के लिए धन एकत्र करने के लिए टोलिया अब घर घर जाएंगी और सहयोग राशि लेंगी। करनैलगंज क्षेत्र में जगह जगह कैम्प लगाकर निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान करनैलगंज के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जानी, श्रीराम सोनी, आरएसएस नगर कार्यवाह बालमुकुंद त्रिवेदी, एबीवीपी तहसील संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, हरी कुमार वैश्य, राजू रस्तोगी, गणेश गुप्ता, अरविन्द गुप्ता हिन्दू युवा वाहिनी जिला कोषाध्यक्ष, राहुल शुक्ला, सचिन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
COMMENTS