Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोतीगंज थाने को दलालों से मुक्त करने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार को दी गई विदाई

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर का प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ पद पर तबादला कर दिया गया। बुधवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में नवागत थानाध्यक्ष ब्रहमानंद सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों एवं स्टाफ के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी।

बताते चलें कि करीब साढ़े छह महीने के अपने कार्यकाल के दौरान इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने मोतीगंज थाने को दलालों के चंगुल से मुक्त कर दिया था। छोटे छोटे मामले गांवों में ही सुलह समझौता के अंतर्गत बैठा लिए जाते थे। इससे पीड़ितों को अनावश्यक रूप से थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ता था तथा कोर्ट-कचहरी से भी बच जाते थे।

जो लोग तथा ग्राम प्रधान दिनभर थाने में बैठकर पंचायत करते थे, वह बगैर जरूरी काम के थाने पर आना छोड़ दिए थे। अपनी इसी कार्यशैली के चलते अशोक सोनकर की छवि आम आदमी में बहुत ही ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और न्यायप्रिय प्रभारी निरीक्षक की बन चुकी थी। उनके तबादले से क्षेत्र के गरीब लोग काफी दुखी हैं क्योंकि उन्हें तत्काल सुलभ न्याय मिलता था। अशोक कुमार ने क्षेत्र के वर्षों से विवाद का कारण रहे तमाम जमीनी विवादों का खात्मा कराकर इतिहास रच दिया। उनके कार्यकाल में फर्जी पत्रकारों, दलाली करने वाले प्रधानों, पूर्व प्रधानों तथा अन्य लोगों ने थाने पर आना छोड़ दिया था, जिसका फायदा क्षेत्र के आम आदमी को मिल रहा था।

   बुधवार को आयोजित विदाई समारोह में नवागत थानाध्यक्ष बीएन सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, मुख्य आरक्षी शिशुपाल सिंह, दयानाथ चौहान, रामसिंह, पत्रकार अजय शुक्ला, आलोक सिंह मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा थाने के सभी उपनिरीक्षकों के साथ ही पूरे स्टाफ ने फूलमाला पहनाकर भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मोतीगंज में अपने साढ़े छह माह के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए कानून व्यवस्था सर्वोपरि होनी चाहिए। इसके साथ ही जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय मुहैया कराना भी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे