Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:दंत चिकित्सक दिवस पर आयोजित हुआ दंत स्वास्थ्य शिविर


एस के शुक्ला 
प्रतापगढ़  इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर के कोहड़ा भूपियामऊ स्थित अजब नारायण इंटर कॉलेज में दंत चिकित्सक दिवस के मौके पर निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का  आयोजन किया गया। जिसमें दातों में सड़न तथा खराब मसूड़ों से दिल को खतरा बताया। डॉक्टरों ने कहा कि एंडोकार्डाइटिस जैसे रोग भी हो सकते हैं। एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ अजय सिंह ने बच्चों को बताया कि हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिये। डॉ अनुराग मिश्रा ने बताया कि खराब दांत व मसूड़ों की वजह से पायरिया तथा मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।डॉक्टर अवन्तिका, दीपक, जयंत, अनवर, शम्स, इम्तियाज समेत कई दंत चिकित्सकों ने विचार रखे। उक्त अवसर पर गुंजन सिंह ,ईशा सिंह ,जानवी मिश्रा ,आराध्या सिंह अस्मिता शर्मा, रुचि पांडे ,खुशी यादव ,अंशिका शर्मा ,यशी सिंह साक्षी ,मानसी तिवारी ,शगुन मिश्रा सहित 250 से अधिक बच्चों का निशुल्क दंत परीक्षण किया गया तथा टूथपेस्ट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक नरेंद्र नाथ शर्मा ने सभी दंत चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विजय कांत मिश्र ,रमाकांत शर्मा वृहस्पति शर्मा ,विपिन शर्मा, रोहित विश्वकर्मा अशोक मिश्र अशोक नारायण तिवारी ,सौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे