Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda: ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता को दिनदहाड़े गोली मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता व फिल्म निर्देशक मोहित राज को लगातार अलग-अलग अज्ञात नंबरों से दिनदहाड़े गोली मारने की धमकी मिल रही है। जिसकी रिपोर्ट परसपुर थाने में दर्ज कराई गई है। धमकी देने वाला अपने को विदेशी बताता है और जान से मारने की सुपारी ले रखा है। ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मोहित राज फ़िल्म निर्देशक के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। मोहित राज जिले के करनैलगंज क्षेत्र के शाहपुर धनावा के मूल निवासी हैं। वे समाज व राष्ट्र के हित में खुलकर अराजकतत्वों व धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दों पर खुलकर अपना विचार रखते हैं। इसी को लेकर उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं। मोहित राज का कहना है। हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष या किसी धर्म पंथ संप्रदाय या मजहब से नहीं है। हमारा विरोध सिर्फ राष्ट्र विरोधी लोगों से है। मोहित राज ने अपनी वह अपने परिवार की रक्षा के लिए थानाध्यक्ष परसपुर से शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया शिकायत मिली है एनसीआर दर्ज हुआ है। जिन जिन नंबरों से कॉल आई हैं। उनकी पहचान की जा रही है जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे