Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gonda: महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वाधान में महाराणा प्रताप की जयन्ती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश सिंह व संचालन सुभाष सिंह ने किया। ग्राम कचनापुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील सिंह रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. सुनील सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिये महाराणा प्रताप ने घास की रोटी तक खाया। जंगलों में विचरण करके कोल भीलों की सहायता से मुगल आताताइयों का सामना किया। हर्षित सिंह सूर्यवंशी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि आप सब वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे और आपसी मतभेद भुलाकर समाज को मजबूती प्रदान करने पर बल दें। इस दौरान अवधेश सिंह ने महाराणा प्रताप की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा जिले में उनकी एक आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग उठाई, जिसका उपस्थित लोगों ने एक स्वर में समर्थन किया। साथ ही क्षत्रिय समाज के दिवंगत विभूतियो सपा के कद्दावर जननेता व पूर्व मन्त्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, इंजीनियर बीडी सिंह, रमेश सिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित कार्यक्रम को नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस, सन्तोष सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह सहित कई अन्य लोगों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने विचार रखे। इस मौके पर आशीष सिंह, अभिषेक सिंह, प्रिंस सिंह, संतोष सिंह, अमित सिंह, सत्यम सिंह, कुलदीप सिंह, गब्बू सिंह प्रधान, विवेक सिंह, मनीष सिंह, पराग सिंह, अजय सिंह, मन्नू सिंह, नीलू सिंह, सुनील सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे