Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गुरसरांय: युवक से परेशान होकर नाबालिक ने फांसी लगाकर दी जान,मचा कोहराम

 

ब्यूरो चीफ: गिरवर सिंह

झांसी :गुरसरांय थाना क्षेत्र के मोहल्ला मऊ रोड पावर हाउस के पास गुरुवार सुबह 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने एक युवक पर धमकी और छेड़खानी का आरोप लगाया । वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मोहल्ला मऊरोड पावर हाउस के पास रहने वाली चांदनी (17) बर्ष  कल्लू आर्केस्ट्रा में काम करती थी। बुधवार की रात वह एक कार्यक्रम में शामिल होकर घर बापिस आई थी। गुरुवार को सुबह परिवार के लोग अपने कामों में व्यस्त थे। तभी सुबह 10 बजे के करीब चांदनी अपने कमरे में गई, वहां उसने रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। काफी देर तक उसकी कोई आहट न होने पर परिजनों को शंका हुई। उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो दंग रह गए। उसका शव फंदे पर झूल रहा था। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। वहीं परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची गुरसरांय थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों के मदद से शव को फंदे से  उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बही   

  मृतक चांदनी की बहन काजल ने आरोप लगाया कि एक युवक आए दिन उसे परेशान करता था। उसे मारने की धमकी भी देता था। कुछ दिनों पहले उसने छेड़खानी का प्रयास भी किया था।  बाद में आपस में समझौता हुआ था। बताया, बुधवार रात भी वह  युवक उसे  कार्यक्रम मिला था। जिससे वह बहुत परेशान  थी। इन्हीं कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी।


 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे