Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar राजू रंजन को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य ने दिलाई पहचान–डॉ शादाब कादरी



आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर
समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य ने आम जनमानस से निकले सामाजिक कार्यकर्ता राजू रंजन यादव को दिलाई पहचान। समाज के हर क्षेत्र में लोगो की मदद करना इनके शगल में शामिल है। जिसे आज मेंहदावल क्षेत्र में किसी पहचान की जरूरत नही है। उपरोक्त बाते डॉ शादाब कादरी द्वारा कही गयी। बीते बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता राजू रंजन यादव के जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर हर तरह से इन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। एनजीओ संत कबीर सेवा समिति के माध्यम से लोगो की सहायत पंहुचाई जाती है। जिसमे दर्जनो कार्यकर्ता द्वारा इस संस्था में निस्वार्थ भाव से सहयोग किया जाता है। बीते बुधवार को कार्यकर्ता द्वारा इनके जन्मदिन पर बधाई दिया गया। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं संत कबीर सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू रंजन यादव को डॉ. मुहम्मद शादाब कादरी (चिश्तिया हॉस्पिटल के एच.ओ.डी) ने दिया जन्म दिन की ढ़ेर सारी बधाइयाँ और उनके जीवन मे ढेर सारी खुशियां मिले और ऐसे ही सभी लोगो की मदद करते रहे। साथ ही निरन्तर लोगो को सेवा भाव से मदद करते रहे। संत कबीर सेवा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. कादरी ने ये भी बताया की कोरोना की इस महामारी में लोगो को सैनिटाइजर, मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर सहित गरीबो ग्रामीणों की हर स्तर से मदद करते है। जैसे शादी में योगदान, सूखा राहत, राशन आदि दे कर सहयोग किया करते है। साथ ही स्वास्थ्य कैम्प लगवाकर आम लोगो को दवा आदि का वितरण किया जाता रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में राजू रंजन का प्रयास सराहनीय है। इस तरह से अनेको बातो को डॉ कादरी द्वारा कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे