Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar पूर्व मंत्री व संस्थापक सदस्य स्व. चन्द्रशेखर सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओ ने किया नमन






आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व भाजपा के संस्थापक सदस्य स्व. बाबू चंद्रशेखर सिंह जी के पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य व मेंहदावल से कई बार विधायक व मंत्री रह चुके स्व.बाबू चन्द्रशेखर सिंह जी के पुण्यतिथि पर उनके पौत्रगण संजय सिंह (बबलू) व अविनाश सिंह (बुलबुल) व अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पताल तिराहा पर पूर्व मंत्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर पूर्व मंत्री जी के कार्यो का याद किया गया। पूर्व मंत्री के पौत्रवधु व भारतीय जनता पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री स्व.बाबू चन्द्रशेखर सिंह जी के मेंहदावल में कराए गए विकास कार्यो को हम आजीवन भूल नही सकते पूर्व मंत्री जी का जिस तरह से लोगो के बीच लोकप्रियता था वो आज भी उसी तरह बना हुआ है आज भी मेंहदावल की जनता उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद करती हैं पूर्व मंत्री जी का जो स्नेहिल व्यवहार था वो कभी भी लोगो मे उच नीच का भेदभाव को नही समझे बल्कि मंत्री जी द्वारा हमेशा लोगो को सम्मान दिया गया।
सोमवार के पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालो में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अरुण सिंह, आशीष सिंह, खुनखुन पांडेय, विशाल सिंह, शक्ति मणि त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं ने अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया और नमन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे