Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: पुल पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू नदी पर बने पुल पर दो कारों की आमने- सामने भिड़ंत में बड़ी दुर्घटना टल गई। शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से चोटिल हो गई। लखनऊ-गोंडा मार्ग स्थित सरयू पुल पर एक कार सवार चालक ऋषभ श्रीवास्तव बलरामपुर से लखनऊ की तरफ जा रहे थे।


तभी सरयू पुल पर लखनऊ से गोंडा की तरफ आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार विवेक की 60 वर्षीय मां पूनम श्रीवास्तव निवासी बस्ती खास गंभीर रूप से चोटिल हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 0857 के पुलिस कर्मियों ने महिला को अपने ही वाहन से स्थानीय सीएचसी पहुँचाया। जहाँ समय से इलाज हो जाने से महिला की स्थिति सामान्य है। दुर्घटना भीषण था। दोनों कार का दाहिना हिस्सा डैमेज हो गया। गनीमत रही कि दोनों वाहन टकराने के बाद रोड पर ही रह गए अन्यथा नदी में या करीब 40 फिट नीचे खाई में गिरती। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे