Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, दूसरा घायल



सांथा विकास क्षेत्र के धोबहा गांव के पास हुई घटना
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। गुरुवार शाम को सांथा क्षेत्र में कुछ घंटों के अंदर दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मृत्यु हो गई और दो लोग घायल है। गुरुवार को शाम झुड़िया पुल के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी वही व एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही गुरुवार को देर शाम धोबहा के पास सड़क हादसे में एक की मौत हो गई।
गुरुवार को देर रात बांसी - सांथा मार्ग पर दीपू पुत्र महंत प्रसाद निवासी दनोकुइया थाना बांसी देर शाम भिटिया बारात से घर वापस लौटते समय वह अभी धोबहा गांव के पास पहुँचे ही थे की बाइक अनियत्रित होकर गड्डे मे जा गिरी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायल युवकों को पुलिस ने सांथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने दीपू को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही ओमकार बुरी तरह घायल है।जिनका उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष बखिरा मनोज सिंह ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे