Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar सांथा विकास खंड के निर्माण के बाद पहली बार खिला कमल




1962 में सांथा ब्लॉक बनने के बाद से भाजपा का कभी नही हुआ था प्रमुख
विकास कार्यो के बदौलत ही भाजपा को मिला लाभ
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जिला पंचायत चुनाव के बाद शनिवार को आए ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सांथा ब्लॉक प्रमुख के परिणाम ने कइयों इतिहास लिखा ,एक तरफ पहली बार सांथा में भाजपा का प्रमुख हुआ तो वही अरविंद सबसे कम उम्र के ब्लॉक प्रमुख चुने गए।
मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित सांथा ब्लॉक का परिणाम ने शनिवार को कई इतिहास लिख दिया। सांथा ब्लॉक अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है। यह ब्लॉक 1962 में अस्तित्व में आया । यहाँ सपा, बसपा निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख चुने गए ।लेकिन इस ब्लॉक पर 1962 से अभी तक कभी भी फूल नही खिला । भाजपा के अरविंद जायसवाल 41 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अलामा खातून को 11 वोट से हराया। सांथा ब्लॉक में जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे