Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:नम आंखों से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अर्पित किया श्रद्धासुमन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। नम आंखों से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आदिशक्ति माता भवानी मंदिर चौक घंटा घर पर समाजसेवी एवं  सामाजिक कार्यकर्ता सरदार जोगिंदर सिंह जानी के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पण करने के पश्चात उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जिस पर सभी की आंखें नम हो गई। जिन्होंने श्री राम जन्म भूमि मंदिर का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाई तथा सत्ता के मोह को बिना संकोच त्याग देने वाले एकमात्र मुख्यमंत्री रहे। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंघानिया, कृष्ण गोपाल वैश्य, महामंत्री भाजपा कन्हैया लाल वर्मा, भाजयुमो अर्चित पांडेय, एबीवीपी तहसील संयोजक ओमप्रकाश तिवारी, अमर सिंह, हियुवा अनिल गुप्ता, बिन्नू पांडेय, गोविंद सुलतानिया, सचिन गुप्ता, विमलेंद्र जायसवाल सभी सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे