Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा महिला मोर्चा की आयोजित हुई परिचयात्मक बैठक

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के  कार्यालय पर मंगलवार को महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष रुचि केसरवानी व उनकी घोषित जिला कार्यकारिणी की एक परिचय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और यह विश्वास जताया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिला मोर्चा कि एक सशक्त अग्रणी भूमिका रहेगी ऐसा मुझे विश्वास है। इसी क्रम में नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि केसरवानी ने अपने सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक का संचालन जिला मंत्री यशोदा श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मंजू त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, नीलम हिंद, पिंकी पाल, मंजूलिका श्रीवास्तव, लाडो चौरसिया,सारिका केशरवानी, गायत्री शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे