Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:अजगर ने हिरन के बच्चे को बनाया निवाला

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। विशाल अजगर ने एक हिरन के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। उसके बाद मृत हिरन को बाहर उगल दिया। घटना ग्राम पंचायत नरायनपुर माझा के मजरा बरईन की है। करनैलगंज-लखनऊ हाइवे से बरइन पुरवा जाने वाले सम्पर्क के पास एक विशालकाय अजगर ने झाडी में घूम रहे हिरन के बच्चे को दबोचकर निगल लिया।


स्थानीय लोगों ने बताया अजगर ने रविवार की देर शाम हिरन के बच्चे को निगला और सोमवार की सुबह मृत अवस्था में उसे बाहर उगल दिया। अजगर मिलने की खबर पर देखने वालों की भारी भीड़ इक्कठा हो गई। अजगर की लम्बाई करीब 15 फिट व वजन करीब एक कुन्तल से ज्यादा बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस व वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय द्वारा अजगर को पकड़कर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस अजगर को किसी बड़े जंगल मे छोड़ा जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे