Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महाराजगंज बाजार में रिंकू दुबे ने किया वित्त राज्य मंत्री का स्वागत

 

सुनील उपाध्याय

बस्ती। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बस्ती में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता जोश से लबरेज दिखे और जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।


विधानसभा कप्तानगंज के महराजगंज बाजार मे रिकू दूबे के नेतृत्व मे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का स्वागत किया गया और पुलिस बूथ के सामने नरायनपुर तिवारी चौराहे पर वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर बिरेंद्र कुमार मिश्र ने भारी हुजूम के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान रथ पर सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला,विधायक हरैया अजय सिंह सहित दर्जनों शीर्ष नेता मौजूद रहे। चौराहे पर दोपहर से ही भारी संख्या में समर्थकों के साथ समाजसेवी इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे और उत्साहित कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। इस मौके पर भाजपा नेता रिकू दूबे, राजेश तिवारी, सुनील सिंह,भगवान बक्स सिंह, सुखराम गौंड,देव कांत मिश्रा, गुड्डू तिवारी हर्षित चतुर्वेदी, सूरज राजभर सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे