Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: भाजपा सरकार के विरोध में निकली साइकिल रैली

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर भाजपा सरकार के विरोध में अपनी ताकत का एहसास कराया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान व पंडित जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के शोषणकारी नीतियों के विरुद्ध  जनता को जागरूक करने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन भंभुआ बाजार से कटरा घाट होकर करनैलगंज नगर के मुख्य चौक बाजार से होकर रामलीला मैदान तक समाप्त की गई। रामलीला मैदान पर सरकार विरोधी कार्यो एवं नीतियों का खुलासा किया गया तथा आगामी चुनाव के लिए जनमानस को जागरूक किया गया।


यात्रा का नेतृत्व योगेश प्रताप सिंह पूर्व मंत्री ने किया। यात्रा में वासुदेव मिश्रा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा करनैलगंज, जगपाल सिंह विधानसभा अध्यक्ष करनैलगंज, शमीम अच्छन, फहीम अहमद जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, अरुण वैश्य नगर अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रताप सिंह पूर्व प्रमुख परसपुर, रमेश सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, साहेब लाल यादव, सुंदर लाल यादव, संदीप भुर्जी, रानू पांडेय, ओमकार वर्मा, राजकुमार सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह आशू, चंद्रेस्वर मिश्रा, अमरनाथ यादव, इम्तियाज खां, जमील राइनी, धूम सिंह, मनोज कुमार गोस्वामी, पुत्तन, राहुल सिंह आदि हजारों लोगों ने यात्रा में भाग लिया ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे