Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...बलरामपुर मे घटने लगा राप्ती का जलस्तर, बाढ़ की स्थिति बरकरार


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे राप्ती नदी का जल स्तर -105.010 मी0 रिकॉर्ड किया गया। नदी का वर्तमान जल स्तर खतरे के निशान 104.620 मी0 से 39 सेन्टीमीटर ऊपर है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत कार्य मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है । सभी तहसीलों में बाढ़ चौकी सक्रिय हैं। सभी बाढ़ राहत केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त है।



तहसीलवार प्रभावित गांव का विवरण

तहसील तुलसीपुर कुल-14 ग्राम- कुड़िया डिप, ग्राम साखीरेत, गंजड़ी डिप, ग्राम लैबुड़वा, रामपुर- महदेइया डिप,बेला खरझार नाला डिप,बेला गांव के पश्चिम खरझार नाला डिप, बरगदही, ग्राम के पूरब पुल के पास,सुखदेवपुरवा, मशमूले बरगदही, बूढ़ी राप्ती नाले पर ग्राम के उत्तर,चंदनजोत अंबरनगर के बीच स्थित डिप पर ,हरहटा ग्राम के मजरे बरहना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर ,ग्राम पटोहाकोट चिकनौटा मजरे में,पूरेछीटन ,बुड़ंतपुर ,बीरपुर, महरी में 14 नावों का संचालन किया जा रहा है।



तहसील बलरामपुर के 17 ग्राम कल्याणपुर, दतरंगवा डिप , चौकाखुर्द, जबदही, कोड़री, सेमरहना, भुसैलवा, टेंगनहिया मानकोट, जनमेजय सिंह भट्ठा डिप, टेड़वा, कोड़री, कुड़िया डिप, दूल्हापुर बल्लीपुर, तुरैकौलिया, कटरा शंकर नगर, भीखमपुर, हरबंशपुर में 25 नावों का संचालन किया जा रहा है।



तहसील उतरौला कुल-17 ग्राम तकिया नूर अली, मस्जिदिया, तैयबपुर,परसौना, मिमराडीह, किलौली,फत्तेपुर,मटियरिया कर्मा , मटियरिया कर्माडीह, बिरदा बनियाभारी, एलनपुर, मस्जिदिया,कोरियनडीह, मिलौली बाघाजोत,भुड़लिया, टेंड़वा तप्पाबांक,मोहनजोत, बनियाभारी, देवरिया अर्जुन में 17 नाम का संचालन किया जा रहा है।



*जिले के गांव जहां कटान हो रही है -*
1. कल्याणपुर (मटहा) तहसील बलरामपुर
2. लालपुर फगुइया (गोसाईपुरवा) तहसील बलरामपुर।
3. अमरहवा (पूरेछीटन), तहसील तुलसीपुर।

*जिले के गांव जो मैरूण्ड (सभी ओर से बाढ़ के पानी से घिरा) हैं- 24*



तहसील बलरामपुर- 9 ग्राम
1. लौकहवा मश0 काशीपुर 2. झौहना 3. चौकाखुर्द 4. सेमरहना 5. चरागाहपुरवा मश0 जबदही 6. लालपुर फगुइया 7. कल्याणपुर 8. बनघुसरा मश0 रामपुर बनघुसरा 9. हरबंशपुर


तहसील- तुलसीपुर -08 ग्राम
1. पूरेछीटन 2. बुड़न्तपुर 3. साखीरेत 4. बरगदही 5. दरिहारपुर मश0 सुगानगर 6. महरी 7. वीरपुर 8. थरूआ थरूइनिया


तहसील- उतरौला -07 ग्राम
1. महुआधनी (मजरे- रजईडीह, अल्लादीन, चाईडीह, निर्भाडीह), 2. ढक्कनडीह मश0 देवरिया अर्जुन 3. भरवलिया 4. नन्दौरी 5. फत्तेपुर (मजरे- हैदरडीह, वजीरगंज) 6. ऐलनपुर मश0 बिरदा बनियाभारी 7. मझारी तप्पाबांक (मझारी खास)

*बाढ़ खण्ड के कटान निरोधक कार्य-* 1. कोड़री घाट पुल के गाइड बंध 2. ग्राम जेनुका में भोजपुर-शाहपुर तटबंध 3. बलरामपुर-भड़रिया तटबंध पर ग्राम कोडरवा के निकट।

*गांव जहां राहत सामग्री का वितरण हुआ है (कुल किट-525)* बलरामपुर तहसील- कल्याणपुर-125 किट, तुलसीपुर तहसील- 1. महरी-200 2. बीरपुर-200

संचालित बाढ़ राहत केन्द्र (जहां कोई व्यक्ति निवास कर रहा हो) - 0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे