Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

केंद्रीय मंत्री तोमर जोशी पहुंचे अहमदाबाद, किसकी होगी मुख्यमंत्री की ताजपोशी, फैसला आज

अहमदाबाद।  विजय रुपाणी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद किसके सिर ये ताज सजेगा इसका फैसला आज हो जाने की उम्मीद है।  आज रविवार को तीन बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें नए नेता का नाम तय होगा।  इस बैठक में शामिल होने  के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की नियुक्त किया गया है। दोनों नेता अहमदाबाद पहुँच गए हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी के अहमदाबाद पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है कि  विधायक दल की बैठक दोपहर तीन बजे होगी इसमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी के अलावा पार्टी महासचिव तरुण चुग भी शामिल होंगे।  पार्टी के तीनों बड़े नेता विधायकों से बात कर नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करेंगे।


जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और पार्टी महासचिव तरुण चुग ने अहमदाबाद पहुँचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के निवसपर पहुँच कर चर्चा की।  नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम यहाँ नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा करने आये हैं और हम प्रदेश अध्यक्ष के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे ।  प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम यहाँ विचार विमर्श चर्चा करने आये हैं अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।



गौरतलब है कि विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद से गुजरात में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस जहाँ इसे मोदी शाह की विफलता कहकर भाजपा पर निशाना साध रही है तो वहीं गुजरात भाजपा में इस बात को लेकर चर्चा है कि अब कौन  मुख्यमंत्री बनेगा।

फ़ोटो:नेट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे