Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने धरना देकर सौपा ज्ञापन

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। शिक्षक, शिक्षामित्र, रसोइयों के साथ निदेशकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एक दिवसीय धरना दिया। उत्तर  प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले तथा डॉ.दिनेश शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त ब्लॉकों में 21 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना एवं ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।


जिसके क्रम में मंगलवार को ब्लॉक करनैलगंज में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने शाम 3 बजे तक धरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दिनेश कुमार सिंह के संरक्षण में कार्यक्रम की अध्यक्षता   तेज बहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष करनैलगंज के द्वारा की  गयी। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। पुरानी पेंशन, शिक्षामित्र ,अनुदेशक समायोजन, रसोइयों की मानदेय वृद्धि आदि  मुद्दों पर दिनेश कुमार सिंह द्वारा विस्तार से संबोधन किया गया। धरने में एक ही बैनर के नीचे शिक्षामित्र संघ के अशोक कुमार सिंह तथा मनुआ त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षामित्र मौजूद रहे। मुख्य सचिव उप्र शासन को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी करनैलगंज के माध्यम से दोपहर 2 बजे सौपा गया। धरने में मोहम्मद सईद ब्लॉक मंत्री, राम कुमार मिश्र कोषाध्यक्ष, कृपाराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा संयुक्त मंत्री, शैलेन्द्र चंद्र पाल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, आनंद वर्मा, रश्मि वर्मा तथा रानू सिंह एवं सभी कार्यकारिणी के सदस्यो सहित सैंकड़ो शिक्षको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे