Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस छावनी बना रहा नगर पालिका परिसर

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर की कुछ आवश्यक मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं गोण्डा के प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रफ़ीक़ रैनी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने नगर पालिका परिषद का घेराव किया। कांग्रेसियों की मांग थी कि विगत एक माह पूर्व इन्हीं मांगों को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया था, परंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे विवश होकर आज घेराव किया गया। 

   कांग्रेस के घेराव से भयभीत प्रशासन ने कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। जिस समय कांग्रेस का धरना चल रहा था, उस समय तक कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। कार्यालय गेट पर धरना के दौरान प्रदेश सचिव व प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि हम जनता की समस्याओं पर चुप नहीं बैठ सकते। अगर पन्द्रह दिवस में कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई तो हम अगली बड़ी कार्यवाही गांधीवादी तरीके से करने को विवश होंगे। धरने को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रफ़ीक़ रैनी ने कहा कि थोड़ी सी बरसात में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है।


ईदगाह रोड पूरी तरह जर्जर है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है जिससे नागरिकों का चलना मुश्किल हो रहा है। गरीब कर्मचारियों के पीएफ घोटाले को दबाया जा रहा है। गरीब ई रिक्शा वालों से अवैध वसूली की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष के संरक्षण में नजूल की ज़मीनों को कब्ज़ा किया जा रहा है और प्रशासन मौनी बाबा बना हुआ है।

   धरना-प्रदर्शन के बाद जिला अधिकारी को संबोधित एक आठ सूत्री ज्ञापन नगर पालिका के कर अधिकारी को दिया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद अहमद फ़ारूक़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय, जलील अहमद खां, शहर प्रवक्ता मोबीन खां, हरि श्याम सोनी, इमरान खां, जमील अहमद खां, प्रदुमन शुक्ला, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद शोएब रैनी, जावेद मारूफ, खगेश चतुर्वेदी, सुड्डू बाबा, शहजादे मेवाती, अजय रस्तोगी, शब्बू सलमानी, अनिल कुमार दूबे आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे