Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या:कांग्रेस"प्रतिज्ञा यात्रा" को लेकर कांग्रेसजनों ने कसी कमर

अयोध्या,नवरात्रि के प्रथम दिन पावन भूमि अयोध्या की राम की पैड़ी से दिनांक 7 अक्टूबर को होने वाली कांग्रेस पार्टी की "प्रतिज्ञा यात्रा" की तैयारी के संबंध में पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव व संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी हनुमंत विश्वकर्मा ने कहा प्रतिज्ञा यात्रा के रूट  एवं पॉइंट पर समस्त कांग्रेसजनों की जिम्मेदारी तय कर दी गई।

उन्होंने उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों का आह्वाहन करते हुए कहा सभी लोग अपनी जी जान से लगाकर इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रियंका जी की आशा के अनुरूप शीर्ष नेतृत्व से जो भी दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है उसको पूरा करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी और इसका प्रमाण आने वाली 7 अक्टूबर को होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा को ऐतिहासिक बनाकर कांग्रेसजन देंगे।जिला प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया राम की पैड़ी से प्रातः10:00 बजे से प्रारंभ होने वाली "प्रतिज्ञा यात्रा"अयोध्या एवं फैजाबाद के विभिन्न मुख्य मार्गो से होते हुए चार नंबर पुलिस बूथ गोरखपुर मार्ग से बस्ती के लिए प्रस्थान करेगी।

प्रवक्ता शरीफ ने बताया कि बैठक उपरांत नवनियुक्त राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष छवि राज यादव का उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,अशोक सिंह,प्रदेश सचिव सुनील पाठक,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य दयानंद शुक्ला,राम अभिलाख पाण्डेय,राम अवध,राम बहादुर सिंह,अशोक कुमार सिंह,संजय तिवारी,वेद सिंह कमल,शरद शुक्ला,बृजेश रावत,छविराज यादव,राम सागर रावत,उमेश उपाध्याय,शैलेन्द्र पाण्डेय,शैलेश शुक्ला,अनिल तिवारी,राकेश यादव, राम नरेश मौर्य,दिनेश शुक्ला,रणजीत सिंह,आशुतोष शांडिल्य,रामकरन कोरी,मधु पाठक,शालिनी पाण्डेय,बसंत मिश्रा,सुनील सिंह,राजदेव वर्मा,अमरीश पाण्डेय,अब्दुल हकीम,विनोद यादव,नीलम कोरी,राम चरित्र मौर्य,तेजबली पाण्डेय,शिवम पाण्डेय,डॉ विनोद यादव,बलबीर सिंह कोरी,विजय पाण्डेय,अशोक कुमार राय,अजीत वर्मा,सौरभ सिंह,राम चरित्र वर्मा,शैलेन्द्र यादव,राजकुमार तिवारी,राहुल मौर्य,आशीष गुप्ता,फ़िरोज़ अंसारी,भीम शुक्ला,वाजिद अली शाह,निक्कू राम कोरी,द्वारिका पाण्डेय,सुनील गुप्ता,अजय पाण्डेय,डॉ अमित पटेल,मंजीत राजभर,ताज मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे