Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कप्तानगंज:महिला सशक्तिकरण सुरक्षा पर बने कानूनों के लिए जागरूकता' संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सुनील उपाध्याय

बस्ती। मिशन शक्ति कार्यक्रम - तृतीय चरण के तहत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय कप्तानगंज बस्ती में 'महिला सशक्तिकरण: महिला सुरक्षा पर बने कानूनों एवं जागरूकता' पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ विद्यावती यादव ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस विभाग की ओर से  म. आ. प्रियंका कुशवाहा एवं आ.नवनीत कुमार उपस्थित रहे |कार्यक्रम का शुभारंभ  म.आ.प्रियंका कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया |

    महिला सुरक्षा पर बने विविध कानूनों पर विस्तार से चर्चा किया।  आ.नवनीत द्वारा बच्चो को  मार्शल आर्ट के विभिन्न टिप्स भी बताएं। डॉ. अंजनी कुमार ने आत्मरक्षा के विविध प्रावधानों पर चर्चा किया एवं अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री अनिल कुमार, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, सोनम चौरसिया, एवं वरिष्ठ सहायक  दीपक कुमार यादव उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में शुभम यादव, बृजेश गुप्ता, अनिल मौर्या, शीतल, शिवानी, अफसाना, जानकी यादव, रानी यादव,आफरीन, दीपशिखा यादव, संध्या आदि ने संगोष्ठी में प्रतिभाग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे